10 रुपय को लेकर हुई जमकर लड़ाई, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

By Suyash Bhatt | Oct 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पेट्रोल भराने के बाद 10 रुपए के लिए जमकर मारपीट हुई है। पंप कर्मचारियों और युवकों के बीच पुलिस के सामने ही जमकर कुर्सी, डंडे और लात-घूंसे चले।

दरअसल घटना मंदसौर के बीपीएल चौराहा स्थित मिश्रीलाल एंड कंपनी पेट्रोल पंप की है। पुलिस के जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार को बाइक में पेट्रोल भरवाने अरबाज अली और आरिफ अली आए थे। उन्होंने 110 रुपए का पेट्रोल भरवाया। और सौ रुपए देकर जाने लगे।

जिसके बाद बाइक सवार युवक ने आदिल खान के ऊपर 10 रुपए का नोट फेंक दिया। इस पर आदिल ने विरोध किया और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और मारपीट शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें:दीवाली की तैयारियों में जनता हुई लापरवाह, मास्क पहनना भूल चुकी है जनता 

वहीं पंप संचालक ने थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दे दी। बहस कर रहे दोनों युवकों ने फोन करके अपने और साथियों को भी बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कुछ समझाती, लेकिन दोनों पक्ष शांत नहीं हुए।

प्रमुख खबरें

CII Report: निजी क्षेत्र के निवेश में बड़ा उछाल, परियोजनाएं 58.5 प्रतिशत बढ़कर 26.6 लाख करोड़ हुईं

BJP का Rahul Gandhi पर तंज, विदेशी धरती से राजनीतिक करियर नहीं संवर सकता

Jewar Airport में 30 हजार करोड़ के निवेश पर Congress का सवाल, नहीं शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Avengers Doomsday Final Trailer में दिखा मल्टीवर्स का धमाका, डॉक्टर डूम से भिड़ते नजर आए कैप्टन अमेरिका और एक्स-मेन