FIFA World Cup 2026: 32 साल में कितना बदला फुटबॉल का महाकुंभ? USA 1994 से हर मामले में अलग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2026

अमेरिका में 1994 में खेले गए पहले फीफा विश्व कप और 2026 में अमेरिका, मेक्सिको तथा कनाडा की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के बीच कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक चलने वाला यह टूर्नामेंट आकार, टिकट कीमतों और सुविधाओं के लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप होगा। 

1994: पहले दौर के मैचों के टिकट 25 से 75 डॉलर तक मिल जाते थे, जबकि फाइनल के टिकट 180 से 475 डॉलर के बीच थे। 2026: पहले दौर के टिकट 140 डॉलर से शुरू होकर 2,735 डॉलर तक पहुंच रहे हैं। फाइनल के टिकट 4,185 डॉलर से लेकर 8,680 डॉलर तक बेचे गए, जबकि बाद में उनकी अधिकतम कीमत बढ़ाकर 10,990 डॉलर कर दी गई। इस बार टिकटों की कीमत मांग के अनुसार बदलने वाली ‘डायनेमिक प्राइसिंग’ प्रणाली भी लागू की गई है।

टीमों की संख्या बढ़ी

  1994: विश्व कप 24 टीमों वाला आखिरी टूर्नामेंट था। इसके बाद 1998 में टीमों की संख्या 32 हुई। 2026: पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी। नए प्रारूप के कारण चैंपियन बनने वाली टीम को अब सात की जगह आठ मैच खेलने होंगे

मैदानों का आकार

 1994: उस समय फीफा मैदान की लंबाई 105 मीटर और चौड़ाई 68 मीटर तय की थी लेकिन स्टेडियमों को निर्धारित माप से छोटे मैदान रखने की छूट थी।

2026: सभी स्टेडियमों को फीफा के तय मानकों के अनुसार तैयार किया गया है।

दर्शकों की संख्या

1994: विश्व कप में 52 मैचों में कुल 35.9 लाख दर्शक पहुंचे थे, जो उस समय रिकॉर्ड था। 2026: मैचों की संख्या बढ़ने के कारण 60 से 70 लाख दर्शकों के आने की संभावना जताई जा रही है।

भौगोलिक दायरा

1994: पूरा टूर्नामेंट अमेरिका के नौ स्टेडियमों में खेला गया था। 2026: तीन देशों में फैला होगा आयोजन। 16 स्टेडियमों का उपयोग होगा, जिनमें 11 अमेरिका, तीन मेक्सिको और दो कनाडा में हैं। क्वार्टर फाइनल से लेकर फाइनल तक के सभी मुकाबले अमेरिका में होंगे।

वाटर ब्रेक (पानी पीने के लिए समय): 1994: गर्म और उमस भरे मौसम के बावजूद मैच बिना किसी विशेष पानी के विराम के खेले जाते थे।

 2026: प्रत्येक हाफ में तीन मिनट का वॉटर ब्रेक होगा। कोच इस समय का उपयोग खिलाड़ियों को रणनीति समझाने के लिए भी कर सकेंगे।

स्थानापन्न खिलाडी

 1994: एक टीम अधिकतम दो खिलाड़ियों को बदल सकती थी, जबकि विशेष परिस्थितियों में गोलकीपर के लिए अतिरिक्त बदलाव की अनुमति थी। 2026: प्रत्येक टीम पांच खिलाड़ियों को बदल सकेगी। अतिरिक्त समय में छठा बदलाव और सिर में चोट (कंकशन) की स्थिति में अलग से बदलाव की सुविधा भी रहेगी।

प्रमुख खबरें

विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप जीतकर Anahat Singh ने रचा इतिहास, बनीं ऐसा करने वाली पहली भारतीय Squash Player

Ishan Kishan का धमाका, बाहरी चर्चाओं पर नहीं अपनी Role और Team Performance पर फोकस

Delhi Protest: छात्रों पर Police Action पर बिफरे Rahul Gandhi, Amit Shah को पत्र लिखकर पूछा- आदेश किसने दिया?

Protistha Samanta का शानदार प्रदर्शन, Commonwealth Games के Gymnastics Vault Final में बनाई जगह