पाकिस्तान में सामने आया एमपॉक्स का पांचवां मामला: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2024

पाकिस्तान के पेशावर में एक विमान यात्री में ‘मंकी पॉक्स’ (एमपॉक्स) वायरस की पुष्टि होने के बाद देश में एमपॉक्स के मामलों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जबकि कराची में घातक वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुष्टि किए गए मामले में ओरकजई का 51 वर्षीय व्यक्ति शामिल है, जिसकी हालत स्थिर बताई गई है और उसे उपचार के लिए पेशावर स्थित एक अस्पताल भेजा गया है।

डॉ. इरशाद ने कहा, हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं। इस बीच, 32 वर्षीय एक व्यक्ति में एमपॉक्स जैसे लक्षण दिखने के बाद उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रमुख खबरें

DHL Express नए साल से भारत में माल ढुलाई दरें 8.9 प्रतिशत बढ़ाएगी

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर