सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है अंजीर, जानिए इससे कैसे कम हो सकेगा वजन!

By सिमरन सिंह | Dec 17, 2020

बदलते जीवनशैली में हम तनाव और वजन बढ़ने की समस्या से ज्यादा परेशान हैं। ऐसे में अपने खानपान का सही तरह से ध्यान न देना और इसे लेकर लापरवाही करना बढ़ते वजन के प्रमूख कारणों में से एक बन चुका है। चिकित्सकों के अनुसार कई बार लोग तनाव में ज्यादा खाना खाने लगते हैं तो कुछ ऐसे भी लोग है जो दिन में काफी कम खाना खाते हैं। इससे उनके शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता है और वो देखने में तंदुरुस्त लगते हैं, लेकिन अंदर से उनका शरीर धीरे-धीरे खोला होने लगता है। इससे कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्या भी शुरु होने लगती है।

वजन कम करने के लिए अंजीर का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट माना जाता है, इससे कई तरह की हेल्दी ड्रिंक्स भी बनाई जाती हैं। आज हम आपको अंजीर की खूबियां बताने के साथ-साथ इसका किस तरह की ड्रिंक्स बनाकर सेवन किया जा सकता है उसके बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं...

वजन घटाने में है कारगर

अंजीर में काफी मात्रा में मिनरल्स, फाइबर और कई विटामिन पाए जाते हैं। साथ ही इसमें ओमेगा-3 और 6 जैसे अच्छे फैटी एसिड मौजूद होते हैं। वजन कम करने, वजन बढ़ाने, कब्ज की समस्या, सेहतमंद दिल और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। स्वाद में मीठे अंजीर का सेवन करने से पेट भरा हुआ रहता है और बार-बार कुछ खाने का मन भी नहीं करता है। ऐसे में इससे वजन कम करना बेहद आसान हो जाता है।

अपनी डाइट में शामिल करें अंजीर

अंजीर थोड़ा कम मीठा और संतोषजनक ड्राइट फ्रूट माना जाता है। ऐसे में ये वजन कम करने के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। इसे आप अपने ब्रेकफास्ट या लंच में शामिल करके हाई फाइबर युक्त आहार का सेवन कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट में एक कटोरी चोकर या आप जो भी खा रहे हैं उसमें अंजीर के टुकड़ें को काटकर सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो लंच में कच्ची अंजीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर सलाद में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। 

अंजीर से ऐसे बनाएं हेल्दी ड्रिंक्स

अंजीर मिल्कशेक- वजन कम करने के लिए अंजीर मिल्कशेक काफी मददगार साबित हो सकता है। इस बनाने के लिए आप एक गिलास दूध में दो अंजीर और कुछ अन्य ड्राइ फ्रूट्स डालें। अब इसे मिक्सी में शेक बना लें। इसका सेवन करने से आप अपना पेट भरा हुआ महसूस करेंगे, साथ ही वजन घटने में भी आपको मदद मिल सकेगी। 

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए वरदान समान हैं बथुआ की पत्तियां, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

बादाम अंजीर शेक- बादम और अंजीर के शेक में ओमेगा 3, ओमेगा 7 और पोटेशियम समेत कई मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसका सेवन वर्कआउट के बाद करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही ये वजन कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।   

अंजीर ड्रिंक- दूध में किशमिश, बादाम, अंजीर और नींबू को एक साथ मिलाकर अंजीर ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। इसमें आप मीठे का स्वाद लाने के लिए शहद भी मिला सकते है। अंजीर ड्रिंक का सेवन करक आप अपने बढ़ते वजन को आसानी से कम कर सकते हैं।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

ओलंपिक मेडलिस्ट भारतीय हॉकी लीजेंड गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन, खेल जगह में शोक की लहर

अब US में भारतीयों की होगी No Entry? H1B वीजा पर आए नए बिल ने बढ़ाई चिंता

PM Modi ने NITI Aayog की नई टीम को सराहा, बोले- यह Ease of Living बढ़ाने वाला स्तंभ है

सुहाग की निशानी बनी Fashion Statement, ये Latest Bichiya Designs हैं बेहद Trendy