भाजपा में टिकट को लेकर मारामारी! बेटे के टिकट के लिए खुद इस्तीफा देने को तैयार रीता बहुगुणा जोशी

By अंकित सिंह | Jan 18, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने है। सत्तारूढ़ भाजपा दो चरणों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी अब तीसरे और चौथे चरण के उम्मीदवारों को लेकर माथापच्ची कर रही है। हालांकि भाजपा में भी टिकट को लेकर खूब मारामारी मची है। अपने रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए ही कई नेता भाजपा से अपना पाला बदल चुके हैं। जबकि भाजपा एक नेता एक टिकट के सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में अब चर्चा रीता बहुगुणा जोशी की भी हो गई है। बताया जा रहा है कि रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे के लिए लगातार टिकट मांग रही है। चर्चा ऐसी भी है कि रीता बहुगुणा जोशी फिलहाल नाराज चल रही हैं। इन सब के बीच आज वह मीडिया के सामने आईं।

इसे भी पढ़ें: UP में जेडीयू की अलग राह, जानिए कितने सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

आपको बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी पहले कांग्रेस में थीं। हालांकि बाद में वह भाजपा में आ गईं। भाजपा में ऐसे कई नेता हैं जो इस विधानसभा चुनाव में अपने बेटे-बेटियों को चुनावी मैदान में उतरना चाहते हैं। इसी कड़ी में प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट से अपने बेटे मयंक जोशी के लिए टिकट मांग रही हैं। रीता बहुगुणा जोशी भी इस सीट से 2 बार विधायक रह चुकी हैं। ऐसे में वह अब अपने बेटे को विधायक बनाना चाहती हैं। भाजपा में ऐसे कई सांसद हैं जो इस वक्त अपने रिश्तेदारों के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, कानपुर नगर से भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी, मोहनलालगंज से सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

SIR और MPSC आंदोलन पर बोले Sharad Pawar, ‘सरकार छात्रों से बात करे, बातचीत से निकलेगा समाधान’

आर श्रीलेखा ने नहीं दिया इस्तीफा, Thiruvananthapuram Mayor का दावा

Wedding Season से पहले Hotels में भारी मांग, Booking में 15 फीसदी तक का उछाल

Steel Ministry ने SAIL और NMDC को विदेशों में Mining Assets तलाशने को कहा