स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मार्क-2 के अगले वर्ष आने की संभावना, 2023 में होंगे तेज रफ्तार संबंधी परीक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2021

नयी दिल्ली। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर माधवन ने कहा है कि स्वदेशी तेजस बहुद्देशीय लड़ाकू विमान का और प्रभावी संस्करण अगले साल सामने आने की संभावना है जिसमें अधिक शक्तिशाली इंजन, अधिक आयुध क्षमता, अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और कई श्रेष्ठ वैमानिकी प्रणालियां होंगी। उन्होंने कहा कि इस युद्धक विमान के तेज रफ्तार संबंधी परीक्षण 2023 में शुरू होंगे। माधवन ने कहा कि तेजस मार्क-2 को लेकर ढांचागत व अन्य काम काफी अच्छे से चल रहे हैं तथा उसका उत्पादन 2025 के आसपास तक शुरू हो जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उन्नत संस्करण में बड़ा ढांचा, लंबी दूरी तय करने की क्षमता के साथ ही बेहतर रखरखाव होगा। उन्होंने बताया कि यह ज्यादा आयुध ले जाने में सक्षम होने के साथ ही अधिक मजबूत इंजन क्षमता और श्रेष्ठ युद्ध प्रणालियों से लैस होगा। उन्होंने कहा कि रेंज और भार वहन क्षमता बढ़ने के साथ ही नया संस्करण तेजस मार्क-1 से अधिक शक्तिशाली होगा। 

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता