By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2025
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तीन अक्टूबर को यहां चौथे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2025) का उद्घाटन करेंगी। इस बार सम्मेलन का विषय अशांत समय में समृद्धि की तलाश है।
इसमें कहा गया कि तीन दिवसीय केईसी 2025 एक गतिशील मंच है, जो भारत की घरेलू प्राथमिकताओं को वैश्विक नजरिये के साथ जोड़ेगा और उथल-पुथल के दौर में समृद्धि का मार्ग तैयार करेगा।
इसमें कहा गया कि अपने समृद्ध अनुभव के आधार पर केईसी ने समकालीन चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 30 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 75 विदेशी प्रतिभागियों के साथ अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को बढ़ाया है।