एरोन फिंच को मैच के दौरान लगी सिर पर गेंद, मैदान से हुए बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच को शनिवार को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान सिर में चोट लगी और उनके मस्तिष्क में आघात (कन्कशन) के लक्षण दिखाई दिये जिससे उनकी जगह ट्रेविस डीन को स्थानापन्न के तौर पर शामिल किया गया। विक्टोरिया के लिये खेलने वाले फिंच बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे।

फिंच उस समय शार्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे जब न्यू साउथ वेल्स के स्टीव ओकीफे ने जेम्स पेटिंसन की गेंद पर शाट खेला। क्रिकेट विक्टोरिया ने एक बयान में कहा कि उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और वह फील्डिंग करते रहे। बाद में कन्कशन के लक्षण दिखाई देने लगे। पांच साल पहले ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज को सिडनी क्रिकेट मैदान पर शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान गेंद लगी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प