Shaheen Bhatt ने फ्लॉन्ट की अपनी Engagement Ring, जानें कौन हैं Alia Bhatt के होने वाले जीजा Ishaan Mehra?

By एकता | Apr 17, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के घर में जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं। आलिया की बड़ी बहन और लेखिका शाहीन भट्ट ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ सगाई कर ली है। शाहीन ने साल 2025 में फिटनेस कोच ईशान के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, और अब इस कपल ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा लिया है।

इसे भी पढ़ें: सपनों जैसा रहा 10 साल का सफर, फिल्म 'टोस्टर' में Rajkummar Rao के साथ 'कंजूस की पत्नी' बनीं Sanya Malhotra

एक्स-बॉयफ्रेंड और फिल्मी सितारों ने दी बधाई

शाहीन के इस पोस्ट पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री से बधाइयों का तांता लग गया है। सबसे ज्यादा ध्यान शाहीन के पूर्व बॉयफ्रेंड रोहन जोशी के कमेंट ने खींचा, जिन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'ओह माय गॉड, बहुत-बहुत बधाई हो!' इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी अपनी बहन की पोस्ट को रिपोस्ट कर प्यार जताया। अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा, अर्जुन कपूर और जोया अख्तर जैसे सितारों ने भी कपल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें: Oscars Academy ने Shah Rukh Khan को दिया खास सम्मान, 'ओम शांति ओम' की जादुई स्पीच को दुनिया भर में किया फीचर

कौन हैं आलिया भट्ट के होने वाले जीजा ईशान मेहरा?

शाहीन के मंगेतर ईशान मेहरा एक प्रोफेशनल फिटनेस कोच हैं। खेल की दुनिया में भी उनका बड़ा नाम रहा है, वह एक पूर्व इंटरनेशनल स्विमर हैं और एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ईशान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने वर्कआउट वीडियो साझा करते रहते हैं। वहीं, शाहीन भट्ट एक मशहूर लेखिका हैं और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषयों पर किताबें लिख चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश