By दिव्यांशी भदौरिया | May 10, 2026
ज्यादातर महिलाएं ब्रा खरीदते समय कोई न कोई गलती कर ही देती है। अक्सर लड़कियां ब्रा खरीदने के दौरान रंग, डिजाइन और पैटर्न्स पर ज्यादा ध्यान देती हैं, लेकिन उसकी फिटिंग के मामले में अंदाजे से काम चला लेती हैं। गलत साइज की ब्रा खरीदने से पैसे तो बर्बाद होते हैं, इसके साथ ही आउटफिट लुक खराब हो जाता है, बल्कि आपको दिनभर अनकंफर्टेबल फील रहता है।
स्टेप 1- अपने बैंड का साइज कैसे नापें?
सबसे पहले अपने बैंड साइज जानने की जरुरत है, इसके लिए एक इंची टेप लें और उसे अपने स्तानों के ठीक नीचे लपेटें। फिर टेप को उतना ही कसकर पकड़ें जितना टाइट आप अपनी ब्रा का बैंड चाहती हैं। इसके बाद जो भी संख्या आए, उसे सबसे करीबी नंबर में बदलें, जैसे कि- अगर माप 24.6 इंच है, तो इसे 25 मानें।
यदि आपकी संख्या ईवन है, तो इसमें 4 इंच जोड़ें। अगर संख्या ऑड है, तो इसमें 5 इंच जोड़े। इन्हें जोड़कर जो संख्या आए, वही आपका फाइनल बैंड साइज होगा।
स्टेप 2- अपने कप साइज को कैसे मापें?
अब मापने वाली टेप को बस्ट के सबसे भरे हुए हिस्से के चारों तरफ आराम से लगाएं। ध्यान रखें कि टेप जरूरत से ज्यादा कसी हुई या ढीली न हो। माप लेते समय टेप सीधी रहनी चाहिए और उसमें किसी तरह की सिलवट या मोड़ नहीं होना चाहिए। अगर यहां संख्या पॉइन्ट्स में है, तो सबसे नजदीकी नंबर में बदलें, जैसे कि 34.5 इंच को 35 मानें।
स्टेप 3- अपने फाइनल कप साइज को पहचानें
कप साइज (जैसे A, B, C आदि) पता करने के लिए सबसे पहले अपने बस्ट और बैंड साइज का माप लें। इसके बाद बस्ट साइज में से बैंड साइज घटाएं। दोनों के बीच जो अंतर आएगा, उसी के आधार पर आपका सही कप साइज तय किया जाता है।
जैसे अगर आपका बस्ट साइज 34 इंच है और बैंड साइज 32 इंच हैं, तो इनका अंतर 2 इंच होगा। इसके अनुसार, 2 इंच के अंतर का मतलब है कि आपका सही साइज 34B है।
कप साइज चार्ट
अपनी बॉडी के सही नाप को जानकर ही सही ब्रा लें। ऐसा करने से आप दिनभर आरामदायक रहेंगे।
बस्ट और बैंड का अंतर कप साइज
0 से 1 इंच AA कप
1 से 2 इंच A कप
2 से 3 इंच B कप
3 से 4 इंच C कप
4 से 5 इंच D कप
5 से 6 इंच DD या E कप
6 से 7 इंच DDD या F कप
7 से 8 इंच G कप
8 से 9 इंच H कप