कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सपा विधायक अबू आजमी समेत 18 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

मुंबई। जन्मदिन के उत्सव के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आसिम आजमी और उनकी पार्टी के 17 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। आजमी पर आरोप है कि उन्होंने उपनगरीय गोवंडी इलाके में कई स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र होकर अपना जन्मदिन मनाने के दौरान कोरोना वायरस संबंधी नियमों का उल्लंघन किया। आजमी मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी पंडितों की वापसी, पुनर्वास नीतियां कभी भी ईमानदारी ने नहीं बनाई गईं: पनुन कश्मीर

पुलिस ने सपा के एक कार्यकर्ता के पास से तलवार भी बरामद की। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 के अलावा शस्त्र कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

VoNR Feature: कॉल करते ही 5G गायब? तुरंत ऑन करें यह सेटिंग और पाएं सुपरफास्ट स्पीड

Labour Day 2026 । वेतन से आगे अब Mental Health और Womens Rights पर फोकस

सामान, सम्मान और वक़्त (व्यंग्य)

Tarot Rashifal 30 April 2026: सिंह राशि की लगेगी Lottery, मीन वाले Health को लेकर रहें बेहद सावधान