Shri Ramcharitmanas: नीतीश के मंत्री के खिलाफ दिल्ली में दर्ज हुई FIR, रामचरितमानस पर दिया था विवादित बयान

By अभिनय आकाश | Jan 12, 2023

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अपने बयान को दोहराते हुए दावा किया कि महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित कविता रामचरितमानस "समाज में नफरत फैलाती है। उनके इस बयान के बाद बीजेपी बिहार के मंत्री पर हमलावर है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया कि उन्हें नहीं पता कि मंत्री ने क्या कहा है। कुमार ने कहा, "मैंने न तो उनका बयान सुना है और न ही खबरों में इसके बारे में कुछ देखा है। लेकिन अब बिहार सरकार के मंत्री के विवादित बयान पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: रामचरित मानस पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री पर हमलों की बौछार, अश्विनी चौबे ने कहा- तुरंत करना चाहिए बर्खास्त

शिकायत दर्ज कराने वाले विनीत ने कहा कि चंद्रशेखर के बयान से हिन्दुओं की भावनाओं को चोट पहुंची हैं। वकील विनीत का कहना है कि बिहार सरकार के मंत्री चंद्रशेखर ने आईपीसी की धारा 153A और 1538,295, 298 और 505 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए क्योंकि उनके बयान से हिन्दुओं के भावनाओं को चोट पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रो चंद्रशेखर ने हिन्दुओं के भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उदेश्य से ही रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया है।

प्रमुख खबरें

Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

CJI Surya Kant बोले, Rajasthan HC कार्यवाहक CJ पर लगे आरोपों की जांच केवल संस्थागत तंत्र करेगा

Nepal Flood से Bihar में अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए