गाजीपुर में गांजा वाले बयान पर सांसद Afzal Ansari के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By Prabhasakshi News Desk | Sep 29, 2024

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) । समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ गांजा पर कानून बनाने संबंधी बयान देने के मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सपा सांसद के खिलाफ उस बयान के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें उन्होंने गांजा से संबंधित कानून बनाने की वकालत की थी और कहा था कि कुंभ मेले के दौरान एक पूरी मालगाड़ी भी अपर्याप्त साबित होगी। 

उन्होंने यहां तक कहा कि कुंभ मेले के दौरान एक मालगाड़ी का पूरा माल भी कम पड़ जाएगा और यह भी कहा कि धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाता है, जहां इसे प्रसाद माना जाता है। कई हिंदू संतों और संगठनों ने अंसारी के बयान का विरोध किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अंसारी ने एक बयान में कहा है कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य उनके क्षेत्र में गांजा तस्करी और नशे की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करना था और अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह बिना शर्त माफी मांगते हैं।

प्रमुख खबरें

Facebook और X पर एंटी नेशनल कंटेंट हटाने की मांग खारिज, Supreme Court का दखल से इनकार

Heart of the Beast Movie Review | अलास्का के खूंखार जंगल में ब्रैड पिट और उनके वफादार कुत्ते का साहसिक थ्रिलर

दिल्ली, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल में क्या फिर से होंगे चुनाव? EC वाले खुलासे के बीच केजरीवाल ने कर दी गजब की मांग

देशद्रोह का काम किया, इंसाफ होगा, EC पर खुलासे को लेकर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर जानें क्या कहा?