लुलु मॉल में नमाज अदा करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों खुले लुलु मॉल परिसर के अंदर नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर मॉल में नमाज अदा करने वालों के एक समूह का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। मॉल के एक प्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की जिसमें यह दावा किया गया कि वीडियो में नमाज पढ़ते दिखने वाले लोग उनके स्टाफ के सदस्य नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: कैबिनेट की आखिरी बैठक में औरंगाबाद का नाम बदलना अवैध था, इसे फिर से मंजूरी देंगे: एकनाथ शिंदे

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि एक विशेष समुदाय के लोगों को मॉल के अंदर नमाज अदा करने की अनुमति दी जा रही है, इसलिए मॉल के अधिकारियों को हिंदुओं और अन्य समुदायों के लोगों को भी पूजा करने की अनुमति देनी चाहिए। महासभा के सदस्यों ने शुक्रवार को मॉल में हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए स्थानीय अधिकारियों से अनुमति मांगी जिसे अस्वीकार कर दिया गया। अबू धाबी मुख्यालय स्थित लुलु समूह की एक शाखा लखनऊ के शहीद पथ पर शुरू की गई जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। लुलु समूह का नेतृत्व भारतीय मूल के कारोबारी युसूफ अली एमए करते हैं।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup