हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में आग लगने से 11 प्रवासी श्रमिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

हैदराबाद, 23 मार्च हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस और दमकल अधिकारियों ने बताया कि बिहार से संबंध रखने वाले ये सभी प्रवासी श्रमिक शहर के भोईगुड़ा में एक इमारत की पहली मंजिल पर मृत पाए गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 11 लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दमकल नियंत्रण कक्ष को तड़के करीब तीन बजे फोन पर आग लगने की सूचना मिली और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर सो रहे ये 11 लोग खुद को नहीं बचा सके क्योंकि वहां केवल एक ही सीढ़ी थी।

प्रमुख खबरें

ओडिशा: महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने वाला Balasore का आरोपी Santosh Kar गिरफ्तार

ICC ODI Rankings में शीर्ष बल्लेबाज बने हुए हैं Shubman Gill, 5वें नंबर पर खिसके Rohit Sharma

Allahabad High Court का फैसला, तिलहन होने के कारण फल और सब्जी मंडी में नहीं बिक सकता नारियल

Surguja में 16 लोगों को मारने वाले हाथी को लगा Radio Collar, 6 दिन का अभियान पूरा