भोपाल के हमीदिया अस्पताल की बिल्डिंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया आग को काबू

By सुयश भट्ट | Oct 07, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में निर्माणाधीन हमीदिया हॉस्पिटल बिल्डिंग में आग लग गई है। आग बिल्डिंग के दूसरे-तीसरे फ्लोर पर लगी है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है।

जानकारी मिली है कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग आगे लगने के कारण आस-पास के क्षेत्रों में काले धुएं का गुब्बार छा गया है। ये भी बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते बिल्डिंग में आग लग गई थी।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों के नाम सूची 

आपको बता दें कि अभी भी इस बिल्डिंग में काम चल रहा है। सीमेंट की बारी, रेत की बारी ,और अन्य ऐसे सामान वहां मौजूद है। शार्ट सर्किट के दौरान इन चीज़ों ने आग पकड़ ली थी। हालांकि ज़्यादा नुक्सान नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा