अमेरिकी स्कूल में बच्चों का कत्लेआम! टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2022

ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका में टेक्सास राज्य के एक प्राथमिक स्कूल में 18 वर्षीय एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी करके 18 बच्चों समेत 21 लोगों की हत्या कर दी और कई अन्य इस घटना में घायल हो गए। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में हमलावर मारा गया। सैन एंटोनियो से 134 किलोमीटर दूर टेक्सास के उवाल्डे शहर के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में मंगलवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे गोलियों की आवाज सुनाई दीं। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने बताया कि हमलावर की पहचान साल्वाडोर रामोस के रूप में हुई है, जो स्कूल के पास के एक इलाके का रहने वाला था।

इसे भी पढ़ें: जम्मू सुरंग हादसे में मारे गए दो श्रमिकों के शव बंगाल में उनके गांव लाये गए

अरेडोंडो ने बताया कि मृतक बच्चे दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा में पढ़ते थे और उनकी आयु सात से 10 साल के बीच थी। क्वाड शिखर वार्ता में शामिल होने के बाद जापान से लौट रहे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को गोलीबारी की इस घटना की जानकारी दी गई। बाइडन की प्रेस सचिव कैराइन जीन पियरे ने बताया कि बाइडन शाम को गोलीबारी की घटना को लेकर मीडिया को संबोधित करें। पियरे ने ट्वीट किया, ‘‘उनकी (बाइडन की) संवेदनाएं इस भयंकर घटना से प्रभावित हुए परिवारों के साथ हैं।’’ बाइडन ने टेक्सास में मारे गए लोगों की याद में 28 मई को सूर्यास्त तक अमेरिकी ध्वज को आधा झुकाए रखने का आदेश दिया है। उवाल्डे में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई लोग घायल भी हुए हैं, लेकिन उनकी संख्या के बारे में अभी बताया नहीं गया है।

प्रमुख खबरें

Jackie Shroff की Kaali Kheti देखने के लिए करना होगा और इंतजार, बदल गई रिलीज डेट

MP High Court ने 418 पदों पर जारी किया Notification, 6 अक्तूबर से शुरू हुए आवेदन

Lionel Messi का भावुक Farewell: बोले- Argentina के लिए खेलना जीवन की सबसे खूबसूरत बात

Meerut Court ने पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को ठहराया दोषी, 16 अक्टूबर को सजा का ऐलान