Bathinda Military Station Firing | बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर फायरिंग, चार लोगों की मौत, पुलिस ने कहा- ये आतंकी घटना नहीं है

By रेनू तिवारी | Apr 12, 2023

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के 4.30 बजे फायरिंग की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पंजाब के एसएसपी ने कहा कि यह घटना "आतंकवादी हमला नहीं" थी। चारों मृतक 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं। यह घटना मिलिट्री स्टेशन के ऑफिसर्स मेस के अंदर हुई। सभी पीड़ितों की पहचान की जा रही है। फायरिंग करने वाला सिविलियन ड्रेस में था।

पंजाब पुलिस और खुफिया सूत्रों के अनुसार, "यह एक आतंकी हमला नहीं लगता है। यह फ्रेट्रिकाइड (आकस्मिक हत्या) का मामला लगता है।" फायरिंग की घटना बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की एक आर्टिलरी यूनिट में हुई। सूत्रों ने कहा कि परिवार भी इलाके में रह रहे हैं। कुछ दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से एक इंसास असॉल्ट राइफल गायब हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: Sudan के पश्चिमी दारफूर प्रांत में हुई हिंसा में 14 की मौत

बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। करीब दो दिन पहले 28 कारतूस वाली एक इंसास राइफल गायब हो गई थी। पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है। सूत्रों ने कहा कि बठिंडा छावनी के अंदर पुलिस को भी जाने की अनुमति नहीं है। सर्च ऑपरेशन जारी हैं। आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी