कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद भोपाल में पहला खूनी संघर्ष, पुलिस कर रही है मामले की जांच

By सुयश भट्ट | Jan 14, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद गुंडा-बादमाश राज अभी भी अपनी गति से चल रहा है।कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद शहर में पहला खूनी संघर्ष हुआ है। भोपाल के अशोका गार्डन में 2 गुटों के बीच जमकर तलवारबाजी हुई है। जिसमें एक बदमाश की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद 5 लोग गंभीर रूप से घायल है।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज ने अधिकारियों को किया अलर्ट, 31 जनवरी तक 1 से 12 कक्षा के स्कूल रहेंगे बंद 

वहीं खूनी वारदात के बाद अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर खून से सनी लाश, सड़क पर खून के छींटे पड़े मिले। जख्मी हालत में लोग दर्द से कराहते मिले। खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इससे पहले भोपाल के बिलखिरिया थाना इलाके में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया था।  गुंडागर्दी का आरोप पिता और उसके दो बेटों पर लगा था। बताया गया था कि तीनों ने मिलकर एक युवक को बेदम होने तक पीटा। तीनों युवक को बुरी तरह पीटते हुए सड़क पर घसीटते रहे। लेकिन किसी ने उनकी मदद की कोशिश नहीं की।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया