यह देश भी आया कोरोना वायरस की चपेट में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2020

अल्जीयर्स। अल्जीरिया प्रशासन ने मंगलवार को घोषणा की कि देश में एक इतालवी नागरिक में नये कोरोना वायरस के पहले मामले का पता चला है, जो 17 फरवरी को देश पहुंचा था।

उत्तर अफ्रीकी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘दो संदिग्ध इतालवी नागरिकों में से एक में कोरोना वायरस (सीओवीआईडी-19) की पुष्टि हुई है।’’ सरकारी टेलीविजन ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को अलग-थलग रखा गया है। बहरहाल, उसने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसने अल्जीरिया में प्रवेश के सभी केंद्रों पर निगरानी प्रणाली सुदृढ़ कर दी है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह