हिमाचल प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट का आया पहला मामला, नमूने की हो रही जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि कांगड़ा के उप संभाग पालमपुर के गोपालपुर की 19 वर्षीय एक महिला 25 मई को संक्रमित पाई गई थी। उसके नमूने में डेल्टा प्लस स्वरूप मिला है।

इसे भी पढ़ें: ठाणे में जीवित व्यक्ति का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, फोन करके ले जाने को कहा

अधिकारियों ने बताया कि जिनोम अनुक्रमण के लिए उसका नमूना 26 मई को लिया गया था जब राज्य में लॉकडाउन लागू था। कांगड़ा के उपायुक्त निपुन जिंदल ने बताया कि महिला की एक रिश्तेदार भी 17 मई को संक्रमित पाई गई थी। अब उसके नमूने को भी अनुक्रमण के लिए भेजा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: किचन सिंक के नीचे कभी नहीं रखना चाहिए ये चीजें, वरना घर आ सकती है निगेटिव एनर्जी

Kota के कुन्हाड़ी इलाके में नहर में गिरने से एक छात्र की मौत

Meerut में बच्ची से दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को 10 साल की सजा

पासपोर्ट प्राधिकरण नवीनीकरण के लिए यात्रा कार्यक्रम नहीं मांग सकता : Supreme Court