Kaun Banega Gujaratna Sardar: Gujarat में गुरुवार को पहले चरण की Voting, भाजपा को जीत का भरोसा

By अंकित सिंह | Nov 30, 2022

गुजरात में चुनावी दंगल लगातार जारी है। गुजरात में पहले चरण के लिए गुरुवार को मतदान भी होंगे।  पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान होना है, जिसके लिए 788 प्रत्याशी मैदान किस्मत आजमा रहे हैं। गुजरात में इस बार चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है। क्योंकि भाजपा कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में काफी कुछ झोंक दिया है। कांग्रेस पर जमीन पर काफी काम करते हुए दिखाई दी है। गुजरात के पहले चरण में कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर है। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात की जनता ने भाजपा के पक्ष में एकतरफा फैसला देने का मन बना लिया है। यहां के लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अथाह प्रेम है और अटूट विश्वास है। गुजरात को विकसित गुजरात बनाने का कार्य मुख्यमंत्री मोदी जी के कार्यालय में किया गया और प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्हें सदैव गुजरात का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकतर क्षेत्रों में विकास के मामले में गुजरात नंबर वन है। भाजपा का मंत्र  सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है।

राजनाथ का गुजरात में प्रचार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुजरात में हैं। गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा को ध्रुवीकरण की राजनीति में कतई विश्वास नहीं है। भाजपा सभी वर्गों के के लिए बिना भेदभाव के काम करती है। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश के स्वाभिमान पर चोट कतई बर्दाश्त नहीं होगा। साथ ही साथ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रावण वाले बयान पर भी पलटवार किया। राजनाथ ने कहा कि किसी को रावण कहना नीच काम है। 

इसे भी पढ़ें: भावनगर ग्रामीण सीट, जहां बीजेपी लगाना चाहेगी हैट्रिक, मगर आप बिगाड़ सकती है खेल

भाजपा के समक्ष बड़ी चुनौती

गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के करीब एक तिहाई या 61 सीटों वाले आठ जिलों में फैले मध्य क्षेत्र में आदिवासी और अत्यधिक शहरी इलाकों की मिश्रित संख्या है, जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2017 के चुनावों में कांग्रेस पर अच्छी-खासी बढ़त हासिल की थी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस के इस क्षेत्र से एक वरिष्ठ आदिवासी नेता के भाजपा में शामिल होने से इस बार वह बैकफुट पर दिखायी दे रही है। 

अमित शाह का बड़ा दावा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की चुनौती को तवज्जो न देते हुए दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी शायद अपना खाता भी न खोल सके। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई द्वारा अपने ‘संकल्प पत्र’ में कट्टरपंथ विरोधी प्रकोष्ठ (एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल) स्थापित करने के वादे को एक अच्छी पहल करार दिया और कहा कि इस पर केंद्र और अन्य राज्य सरकारें भी विचार कर सकती हैं। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र’ का नाम दिया है।

लोगों को बिजली के बिल में मिलेगी राहत: मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने राज्य से लगभग 25 हजार बिजली के ऐसे बिल लेकर यहां पहुंचे जिनकी राशि ‘‘शून्य’’ आई है। उन्होंने वादा किया कि अगर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनती है तो गुजरात के लोगों को भी बिजली के बिल में इसी तरह की राहत मिलेगी। ‘आप’ ने गुजरात की सत्ता में आने पर 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त देने का चुनावी वादा किया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर