नागिन 4 का फर्स्ट प्रोमो रिलीज, निया शर्मा और जैस्म‍िन के साथ हुई इस एक्टर की एंट्री

By रेनू तिवारी | Nov 25, 2019

नागिन का पहला सीजन जब आया था तो इस सीरियल की टीआरपी शानदार रही थी। मौनी रॉय ने इस सीरियल में नागिन का जबरदस्त रोल निभाया था जिसके बाद से मौनी रॉय को टीवी की नागिन कहा जाने लगा। नागिन के बाद उसकी दो सीरिज और आ चुकी है जिसे भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। ये तीनों सीरिज एक-दूसरे से जुड़ी हुई थी। नागिन की चौथी सीरिज में एकता कपूर जहरीली नागिनों की नयी कहानी लेकर आ रही है। 

नागिन के नये सीजन की शुरुआत दिसंबर से होगी। नागिन 4 का फर्स्ट प्रोमो रिलीज हो चुका है जिसमें नयी नागिनें कौन है इसका खुलासा भी कर दिया गया है। प्रोमों में तीन नागिनों को दिखाया गया है जिसमें से एक निया शर्मा और दूसरी जैस्म‍िन भसीन है। इन दोनों के बीच एक सबसे बड़ी नागिन है उसका चेहरा प्रोमों में नहीं दिखाया गया है। ये वीडियो एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: वाणी कपूर के साथ घुंघरू सॉन्ग पर टल्ली होकर नाची प्रियंका चोपड़ा, देखें वीडियो

यहां देखें प्रोमो वीडियो-

प्रोमो में दिखाया गया है कि एक्टर विजयेंद्र कुमार जो कि इस बार नागिन 4 में लीड रोल में वह मंदिर के बाहर एक  निया शर्मा को छेड़ने का विरोध करते हैं और छेड़ने वाले लड़के को मारते हैं बाद में वह निया की चुन्नी उठाते है जिसमें से एक भयानक काली नागिन निकलती है और हवेली की ओर भागती है जिसका पीछा करते हुए एक्टर हवेली तक पहुंचता है जहां वह एक साथ तीन नागिन को दिखाया गया है। प्रोमो देखकर दर्शकों में निया और जैस्म‍िन के कैरेक्टर की असलियत को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ सकती है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी शो में भरपूर एंटरटेनमेंट होगा। शो को इस बार नागिन 'भाग्य का जहरीला खेल' नाम दिया गया है। यह शो जल्द ही दिसंबर में शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई

इधर डिफेंस डील, उधर इजरायल ने तुर्की-पाक को ठोका