फिल्म पानीपत का नया गाना मन में शिवा रिलीज, जमकर नाचते दिखाई दिए अर्जुन कपूर

new-song-of-the-film-panipat-released-in-mann-mein-shiva
रेनू तिवारी । Nov 23 2019 6:59PM

लर रिलीज होने के एक हफ्ते बाद फिल्म पानीपत का गाना रिलीज किया गयै है। गाने का नाम ''मन में शिवा'' है। यह गाना 3 मिनट 9 सेकंड का है जिसमें अर्जुन कपूर अपनी प्रजा के साथ जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर जल्द ही आपके सामने भारत की सबसे बड़ी लड़ाई पर फिल्म पानीपत लेकर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, ट्रेलर को देख कर लोगों ने अर्जुन कपूर की काफी आलोचना की थी। ट्रोलर्स का मानना है कि अर्जुन कपूर को फिल्म में क्यों कास्ट किया गया है। फिल्म पानीपत के ट्रेलर में कई बड़े सितारें भी नजर आ रहे हैं। बात करें फिल्म पानीपत की तो फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन, संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरी और जीनत अमान अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड और क्रिकेट हैं भारत-अफगानिस्तान संबंधों के दो असल सितारे: अफगानिस्तानी राजदूत

ट्रेलर रिलीज होने के एक हफ्ते बाद फिल्म पानीपत का गाना रिलीज किया गयै है। गाने का नाम 'मन में शिवा' है। यह गाना 3 मिनट 9 सेकंड का है जिसमें अर्जुन कपूर अपनी प्रजा के साथ जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में अर्जुन कपूर और कृति सेनन काफी शाही अंदाज में नजर आ रहे हैं।

यहां सुने गाना- 

गाने के बोल लिखे हैं जावेद अख्तर ने और इसे गाया है कुनाल गांजावाला, दिपांशी नागर और पद्मनाभ गायकवाड़ ने। गाने की कंपोजीशन अजय-अतुल ने की है और इसके मराठी लिरिक्स गुरु ताकहुर ने की है।

इसे भी पढ़ें: IFFI इंवेंट हुआ शुरू, जानिए कौन-कौन से सुपरस्टार्स ने समारोह में लगाए चार चांद

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़