अमरनाथ गुफा में हुई प्रथम पूजा, एलजी मनोज सिन्हा ने किया सबसे पहले दर्शन, भक्तों से की खास अपील

By अंकित सिंह | Jun 11, 2025

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने देश भर के श्रद्धालुओं को 3 जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ जी यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लेने का निमंत्रण दिया है। उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रा को न केवल एक पवित्र आध्यात्मिक यात्रा बताया, बल्कि इसे जम्मू-कश्मीर और राष्ट्र की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना भी बताया। उन्होंने कहा कि मैं बाबा के सभी भक्तों से अनुरोध करूंगा कि वे बड़ी संख्या में आएं। तीर्थयात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है... सुरक्षा की दृष्टि से जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और अन्य एजेंसियों ने अच्छे इंतजाम किए हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के राजौरी में जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान एक व्यक्ति की जलकर मौत

उन्होंने कहा कि सभी विभाग सभी यात्रियों के लिए एक सुचारू, परेशानी मुक्त और सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, सीएपीएफ और अन्य एजेंसियां ​​इस वर्ष पवित्र गुफा में आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा