सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र 6 से 15 जून तक चलने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2019

नयी दिल्ली। सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र छह जून से शुरू होकर 15 जून तक चलने की संभावना है। सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि 31 मई को होने वाली कैबिनेट की पहली बैठक में सत्र की तारीख पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। मोदी बतौर प्रधानमंत्री 30 मई को दूसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छह जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। 

सत्र के पहले ही दिन लोकसभा अस्थायी स्पीकर की नियुक्ति कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि अस्थायी स्पीकर नव निर्वाचित सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे और स्पीकर का चुनाव 10 जून को होने की संभावना है। लोकसभा अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और इसका जवाब मोदी देंगे। 

इसे भी पढ़ें: जातिवाद और मजहब की बेड़ियों में कैद लोकतंत्र को विकास ने आजाद करा लिया

राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। गौरतलब है कि मोदी भाजपा के ऐसे पहले नेता हैं जिन्हें प्रधानमंत्री के रूप में पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार चुना गया है। साथ ही जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में पहुंचने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद