दिल्ली में जल्द ही पहला पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोला जायेगा: सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में सभी प्रकार के पशुओं के इलाज के लिए जल्द ही पहला सरकारी पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोला जाएगा। सिसोदिया ने विधानसभा में बजट भाषण के दौरान यह घोषणा करते हुए कहा, ‘‘पशु चिकित्सा विज्ञान आज के समय की एक बड़ी आवश्यकता है क्योंकि न केवल मवेशियों और पालतू जानवरों का स्वस्थ रहना आवश्यक है बल्कि इससे पशुओं को होने वाली बीमारी का पता लगाकर इंसानों के स्वास्थ्य की भी रक्षा की जा सकती है।’’

इसे भी पढ़ें: इस मुलाकात के लिए केवल दिल्ली आए थे चीनी विदेश मंत्री, भारत ने जवाब में कहा- ये मुमकिन नहीं

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में बड़ी संख्या में पालतू जानवर हैं जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की जरूरत है। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए मैंने बजट में एक नई योजना का प्रस्ताव रखा है जिसके तहत शहर में पहला सरकारी पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोला जाएगा ताकि सभी प्रकार के जानवरों का इलाज किया जा सके।

प्रमुख खबरें

कार्तिगई दीपम तो जला लेकिन वहां नहीं, जहां सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

Delhi Air Quality: मंगलवार को 227 रहा AQI, छावनी क्षेत्र में हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित

Vehicle Scrappage नियमों में संशोधन से Auto Companies को 25,000 करोड़ की राहत

Punjab Elections 2027: गुजरात के इस चाणक्य के सर्वे ने बदल दिया खेल, ऐसे तय हुई बीजेपी-अकाली दल की दोस्ती