Kerala के Kollam तट पर नाव पलटने से एक मछुआरे की मौत, दो लोग लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

केरल के कोल्लम शहर में नींदाकारा के पास शुक्रवार को 14 लोगों को लेकर जा रही एक मछली पकड़ने वाली नाव पलट जाने से एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति और उसका बेटा लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान राजीवन के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि ‘श्रीकृष्णा’ नामक नाव ऊंची लहरों के बीच समुद्र में प्रवेश करते समय नींदाकारा ‘ब्रेकवाटर’ के पास पलट गई। नाव में सवार अन्य 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिनमें से कुछ लोग तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे। अधिकारियों ने बताया कि समुद्र में खराब मौसम और तेज लहरों के कारण बचाव अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। केरल में मानसून के दौरान गहरे समुद्र में ट्रॉलर नौकाओं से मछली पकड़ने पर लगाया गया 52 दिनों का वार्षिक प्रतिबंध शुक्रवार रात खत्म हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का निर्देश: Russia Ukraine War पीड़ितों की सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हो

JPC का कार्यकाल बढ़ा: PM और CM को हटाने वाले Bill पर समिति को और समय मिला

Punarjani case: VD Satheesan को मिली क्लीन चिट के खिलाफ कोर्ट जाएगी CPI(M)

Haribhau Bagde का आह्वान: जनजातीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का नामांकन बढ़ाएं