मछुआरों ने भारतीय तटरक्षक बल पर लगाया मारपीट करने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

रामेश्वरम। तमिलनाडु के मछुआरों के एक समूह ने गुरुवार को भारतीय तटरक्षक बल पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास मछली पकड़ने के दौरान उनसे मार-पीट करने का आरोप लगाया। हालांकि समुद्री एजेंसी ने इस आरोप से इनकार किया है। तटरक्षक कमांडर (मंडपम क्षेत्र) जी मणि कुमार ने आरोपों का खंडन करते हुए पीटीआई-भाषा को बताया कि नियमित गश्त पर निकले चार कर्मियों की एक टीम ने मछुआरों को किनारे पर लौटने के लिए कहा क्योंकि उनके पास वैध पहचान-पत्र नहीं थे।

इसे भी पढ़ें: राजीव गांधी हत्याकांड मामले में सजायाफ्ता श्रीहरन ने HC से पैरोल बढ़ाने की मांग की

घायल मछुआरों में से एक मुनीसबाबू ने दावा किया कि इस द्वीपीय शहर के लगभग 30 मछुआरे बुधवार को समुद्र में उतरे थे और आईएमबीएल के पास मछली पकड़ रहे थे, तभी आईसीजी एक नौका के जरिये घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें वहां से भगा दिया। उन्होंने कहा कि जब मछुआरों ने यह जानने की कोशिश की कि उन्हें क्यों रोका गया, तब तटरक्षक बल के चार जवानों ने उनकी नौकाओं में चढ़कर उनके साथ कथित तौर पर मार-पीट की। उसके बाद सभी मछुआरे आज सुबह बिना मछली पकड़े लौट आए। इस बीच, मछुआरों के संगठनों ने इस घटना की निंदा की है।

प्रमुख खबरें

BJP की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना होगा, जलेसर में रैली के दौरान AKhilesh Yadav ने केंद्र पर साधा निशाना

Gujarat News । मौलवी रच रहा था BJP नेताओं की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, WhatsApp से मिली अहम जानकारी

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार प्रज्वल की दुष्कर्म पीड़िताओं को वित्तीय सहायता देगी

प्रधानमंत्री मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे, लेकिन विकास और महंगाई पर नहीं बोलेंगे : Sanjay Raut