जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों का ग्रेनेड हमला, 5 लोग जख्मी

By अनुराग गुप्ता | Aug 10, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजकर 40 मिनट में एक संदिग्ध व्यक्ति ने एसएसबी के बंकर को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया।  

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा, खीर भवानी मंदिर में किए दर्शन 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर आतंकवादियों सुरक्षाकर्मियों पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में पांच नागरिक घायल हुए। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पता चला, हथियार हुए बरामद 

गौरतलब है कि शोपियां जिले में मंगलवार तड़के सीआरपीएफ के सड़क सुरक्षा दल पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि क्रालचेक पर आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के सड़क सुरक्षा दल पर हमला किया।

प्रमुख खबरें

कचौड़ी, कबाब, नल्ली निहारी... BRICS का गाला डिनर क्यों है खास? ये रही पूरी लिस्ट

BRICS Summit में नयी दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, देश और दुनिया की मुख्य खबरें

BRICS Summit में जिनपिंग को सामने बिठा मोदी ने दिए 3 म्यूचुअल मंत्र, कहा- मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए

Suvendu Adhikari ने Chinmoy Krishna का दिया हवाला, Left पर साधा निशाना तो CPM का पलटवार