जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पता चला, हथियार हुए बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद होने से स्वतंत्रता दिवस से पहले एक ‘‘बड़ी आतंकवादी गतिविधि’’ टल गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद होने से स्वतंत्रता दिवस से पहले एक ‘‘बड़ी आतंकवादी गतिविधि’’ टल गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एस पी एस संधू ने बताया कि मेंढर सेक्टर के मनकोट तहसील के संगद में वन क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान दो एके-47 राइफल, एक चीनी पिस्तौल, चार ग्रेनेड और दो मोबाइल फोन बदामद हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: चीन के वुहान में फिर से फैला कोरोना वायरस, एक करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई
बीएसएफ जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी संधू ने बताया कि सोमवार सुबह वन क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया, जिसमें ठिकाने का पता चला।
इसे भी पढ़ें: IAC विक्रांत पहली पांच दिवसीय समुद्री यात्रा को पूरा करके वापस लौटे
डीआईजी ने बताया कि ठिकाने से की गई अन्य बरामदगी में 257 राउंड के चार एके -47 मैगजीन, 68 राउंड के एक पिस्तौल की मैगजीन, एक रेडियो सेट, 13 डेटोनेटर, लीवर के साथ चीनी ग्रेनेड के 15 फ्यूज डेटोनेटर, दो मोबाइल फोन, 12 बैटरी मोबाइल चार्जर और दो नौ वोल्ट की बैटरी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने ठिकाने का पता लगाकर स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी आतंकवादी गतिविधि को टाल दिया।
अन्य न्यूज़













