पांच महीने से अधिक समय की हिरासत के बाद रिहा हुए पांच कश्मीरी नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व विधायकों समेत पांच नेताओं को रिहा कर दिया, जिन्हें संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद एहतियातन करीब पांच महीने से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया था।

इसे भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यधारा के पांच नेताओं को बृहस्पतिवार की दोपहर एहतियातन हिरासत से रिहा कर दिया गया। रिहा किए गए नेताओं में अलताफ कालू (नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक), शौकत गनई (नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधानपार्षद) और निजामुद्दीन भट (पीडीपी के पूर्व विधानपार्षद) शामिल हैं। इसके अलावा श्रीनगर नगर निगम के पूर्व महापौर सलमान सागर (नेशनल कांफ्रेंस) और मुख्तार बंध (पीडीपी) को भी रिहा गया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार