By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2024
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में क्वारी नदी पर बना 100 साल पुराना पुल मंगलवार को सुबह ढह गया जिससे पांच मजदूर घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना कैलारस थाना क्षेत्र के सिकरोदा गांव के पास की है।