आदिवासी महिला के साथ 5 लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2021

पाकुड़। झारखंड में पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 नवंबर को आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महेशपुर थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया था। सोमवार देर रात जांच के क्रम में पांच लोगों को पुलिस दल ने गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: 12 सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्षी सदस्यों का विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे

गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल सुकूर अंसारी (22), अबुल कासिर अंसारी (19), इसराइल अंसारी (25), परवेज अंसारी (20) आमिर शेख (23) शामिल हैं ,ये सभी उसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उल्लेखनीय है कि मामले के मुख्य आरोपी मुनमुन मियां को पहले ही महेशपुर पुलिस 15 नवंबर को गिरफ्तार कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा