बुर्किनाफासो में बंदूकधारियों के हमले में पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2016

औगादौगू। बुर्किनाफासो के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश के उत्तरी हिस्से में माली से लगने वाली सीमा के समीप एक सैन्य चौकी पर सशस्त्र बंदूकधारियों के हमले में तीन सैनिकों और दो नागरिकों की जान चली गई। मंत्रालय ने कहा कि बुधवार तड़के इन्तागोम में हमला करने के बाद हमलावर भाग गए। एक सैनिक लापता है और तीन अन्य घायल हैं। हमले में मारे गए दो लोगों को पूर्व में हमलावर समझा गया था लेकिन वह नागरिक हैं।

 

हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अल कायदा से जुड़े चरमपंथियों ने जनवरी में औगादौगू में हमला कर 30 लोगों को मार डाला था। इसके बाद से इस पश्चिम अफ्रीकी देश में कई हमले हुए हैं। चरमपंथियों ने जून माह में इन्तागोम पुलिस स्टेशन पर हमला कर तीन पुलिस कर्मियों की जान ले ली थी। देश के उत्तरी हिस्से में मारकोये में एक सितंबर को हमले में एक सीमा शुल्क अधिकारी और एक नागरिक की मौत हो गई थी। हमलावरों ने इस्लामिक स्टेट से संबद्ध होने का दावा किया था।

 

प्रमुख खबरें

Asim Munir के घर में बैठकर किया अच्छे से शिकार, फिर चलते बने मोदी के भाई, पूरी दुनिया में पाकिस्तान की होने लगी थू-थू

फाइटर जेट, मिसाइल, बॉम्बर...अचानक युद्ध के लिए निकल पड़ा चीन, कहां भारी हमला होने वाला है?

चलो तुरंत वापस निकलो...बांग्लादेश के 8 गैस टैंकर भारत में रोके गए

Breaking News: Almora में यात्रियों की चीखें, खाई में गिरी बस, 7 जानें जाने की आशंका, CM Dhami की अपील, प्रशासन हरकत में