Delhi Metro में जेब काटने के आरोप में पांच महिलाएं गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जेब काटने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मेट्रो ट्रेन में पर्स एवं बैग चुराने के आरोप में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ट्रेन में महिला यात्रियों का ध्यान भटकाने और चोरी के लिए अपने बच्चों का इस्तेमाल ट्रेन में झगड़ा करने की खातिर करता था। उन्होंने बताया कि यह मामला मंगलवार को तब सामने आया जब एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पर्स मेट्रो ट्रेन में चोरी हो गया जब वह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के बीच यात्रा कर रही थी। शिकायत के अनुसार पर्स में 50,000 रुपये और उसका पैन कार्ड था। 

इसे भी पढ़ें: Cervical Cancer का पता लगाने की किफायती HPV परीक्षण विधि विकसित करने में जुटा Delhi AIIMS

गिरोह में शामिल अन्य महिलाओं ने चुपचाप पीड़िता के हैंडबैग से एक छोटा पर्स निकाल लिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी आरोपी आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर उतर गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांचों आरोपियों को कनॉट प्लेस में उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहीं थीं। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 44,900 रुपये और शिकायतकर्ता का पैन कार्ड बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सभी भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशनों पर चोरी करने केइरादे से एक समूह में काम करते थे।

प्रमुख खबरें

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के

Bangladesh Cricket में Election धांधली पर बड़ा एक्शन, बोर्ड भंग, Tamim Iqbal के हाथों में अब कमान

Womens Candidates: Divya Deshmukh की जीत से टॉप पर 5 खिलाड़ी, अब खिताब की Race हुई रोमांचक

पवन खेड़ा ने HC में डाली अग्रिम जमानत अर्जी, जो धाराएं लगी हैं, जानें उनके तहत कितनी सजा हो सकती है?