Tamil Nadu में तालाब में अनुष्ठान के दौरान पांच युवक डूबे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2023

चेन्नई। तमिलनाडु के चेन्नई में बुधवार को मंदिर से जुड़े एक अनुष्ठान के दौरान पांच युवक एक तालाब में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब पुजारी तथा स्वयंसेवक तालाब में गए और अनुष्ठान के लिए एक घेरा बना लिया। इस दौरान एक व्यक्ति डूब गया और उसे बचाने की कोशिश में चार अन्य युवक भी डूब गए। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शोक संतप्त के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: फिल्म की रेटिंग के नाम पर महिला से 76 लाख से भी अधिक की ठगी

पुलिस ने बताया कि राजस्व तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों और बचाव कर्मियों की मदद से शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्रोमपेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जिवाल ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और पत्रकारों को बताया कि जान गंवाने वाले युवकों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच थी। स्थानीय निकाय अधिकारियों के समन्वय से ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Odisha Assembly के शीतकालीन सत्र से पहले स्पीकर सुरमा पाढ़ी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

बोर्ड चाहे तो फिर संभाल सकता हूं जिम्मेदारी: Jensen Huang ने Nvidia में वापसी की इच्छा जताई

Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत