फिर हुआ फ्लाइट कांड, अब नशे की हालत में यात्री ने की इमेरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, गिरफ्तार

By रितिका कमठान | Apr 08, 2023

दिल्ली से बेंगलुरु की ओर उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में फिर से नशे की हालत में एक यात्री ने हंगामा किया है। ये घटना सात अप्रैल को सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुई है जब नशे की स्थिति में यात्री ने इमरजेंसी दरवाजे का फ्लैप खोलने की कोशिश की। यात्री की इस हरकत का पता चलने पर क्रू के सदस्यों ने यात्री को ऐसा करने से रोका।

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब फ्लाइट में यात्री ने नशे की हालत में कोई हंगामा किया हो। इससे पहले भी कई बार यात्री नशे की हालत में दुर्वयवहार कर चुके है। कई मामलों में सहयात्रियों पर पेशाब करने से लेकर केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़ करने के मामले सामने आए है। इससे पहले एक अप्रैल को भी मुंबई जाने वाली फ्लाइट में 62 वर्षीय स्वीडिश नागरिक ने नशे की हालत में केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़ को अंजाम दिया था। गौरतलब है कि कई फ्लाइट्स में बीते कई महीनों में इस तरह की अनियंत्रित व्यवहार की घटनाएं सामने आती रहती है। ऑन-बोर्ड अनियंत्रित व्यवहार से निपटने के लिए विमानन नियामक महानिदेशालय नागरिक उड्डयन ने सीएआर, धारा 3- वायु परिवहन, सीरीज एम और भाग 6 को अनियंत्रित यात्रियों को संभालने के शीर्षक से जारी किया है।

प्रमुख खबरें

चुनावी लाभ के लिए संसद सत्र? CWC Meeting में खरगे का आरोप- Modi Government कर रही MCC का उल्लंघन

Gaganyaan Mission: दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट सफल, ISRO ने पार कर ली ये बाधा

Vishwakhabram: 4 साल से लड़ रहे Russia-Ukraine ने भी किया संघर्षविराम का ऐलान, Putin की दरियादिली देख Zelensky हैरान!

LPG संकट के बीच Pralhad Joshi का बड़ा ऐलान, ये नया Electric Stove बनेगा Game Changer?