विमानों का परिचालन सामान्य, कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं: दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2025

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि विमानों का परिचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र के बदलते परिदृश्य के चलते कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं और सुरक्षा बढ़ाये जाने से सुरक्षा जांच प्रक्रिया में पहले से ज्यादा समय लग सकता है।

‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डीआईएएल) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करके कहा, ‘‘दिल्ली अड्डे पर विमानों का परिचालन सामान्य रूप से जारी है। हालांकि, हवाई क्षेत्र के बदलते परिदृश्य और सुरक्षा बढ़ाये जाने के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं और सुरक्षा जांच में पहले की तुलना में ज्यादा समय लग सकता है।’’

डीआईएएल, दिल्ली में स्थित देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करता है। डीआईएएल ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और सुचारू सुविधा के लिए विमानन कंपनी और सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करें। सामान्यतः, हवाईअड्डा प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का आवागमन संभालताहै।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप