गोरखपुर के जगदीशपुर गांव में बाढ़ ने तबाही मचाई, दर्जन भर मकान बहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। राप्ती नदी के कटाव के कारण बढ़लगंज प्रखंड के जगदीशपुर गांव में बाढ़ से तबाही का आलम बना हुआ है और करीब दर्जन भर मकान बह गए हैं। गौरतलब है कि 1998 की बाढ़ के बाद से इस क्षेत्र में लगातार कटाव देखा जा रहा है और अधिकांश आबादी समय बीतने के साथ पहले ही सुरक्षित क्षेत्रों में चली गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार राप्ती नदी के तट पर स्थित जगदीशपुर गांव में 119 मकान हैं और गांव की आबादी 653 है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा और RSS भाईचारे की भावना को तोड़ने की कर रही कोशिश: जम्मू में गरजे राहुल गांधी

एसडीएम गोला राजेंद्र बहादुर ने बताया कि जगदीशपुर गांव में अधिकांश मकान राप्ती की कटाव की चपेट में आ गए हैं और बुधवार को 12 मकान बाढ़ में बह गए। क्षेत्र के बसपा विधायक विनय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि गांव की वर्तमान स्थिति प्रशासन की लगातार लापरवाही का परिणाम है। राप्ती नदी के किनारे बसे जगदीशपुर गांव में कोई मकान नहीं बचा है, एक तटबंध की तत्काल आवश्यकता है क्योंकि क्षेत्र के कई गांव खतरे में हैं।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने Japan की मेहमाननवाजी को बताया शानदार, ऐतिहासिक T20I को लेकर दिखे उत्साहित

1 करोड़ की धोखाधड़ी और 86 SIM जब्त, Odisha Police ने पकड़ा Online Betting गैंग

Gautam Gambhir ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna