पाक विदेश मंत्री कुरैशी शुक्रवार को चीन की यात्रा पर होंगे रवाना, इन मु्द्दों पर होगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी शुक्रवार को चीन का दौरा करेंगे। इससे कुछ दिन पहले एक रहस्यमयी सड़क दुर्घटना में नौ चीनी मजदूरों की मौत हो गई थी जिसने हर अच्छे-बुरे वक्त में सहयोगी रहे दोनों देशों के बीच के संबंधों में कड़वाहट पैदा कर दी थी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां घोषणा की कि कुरैशी चीनी विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर 23 और 24 जुलाई को चीन की यात्रा करेंगे। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी होंगे। मंत्रालय के मुताबिक, “यात्रा के दौरान, दोनों पक्ष अन्य बातों के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा करेंगे, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत उच्च गुणवत्ता वाले विकास में सहयोग, कोविड-19 टीकों, आंतकवाद की रोकथाम और परस्पर हित की क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।”

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत