बिना मेहनत पाना है चमचमाता किचन तो आजमाएं ये 6 स्मार्ट किचन क्लीनिंग हैक्स

By प्रिया मिश्रा | Mar 23, 2022

किचन का साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर किचन साफ नहीं होगा तो हाइजीन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन किचन को साफ़-सुथरा रखने में काफी मेहनत और समय लगता है। अगर आप भी चमचमाता हुआ किचन चाहती हैं लेकिन किचन की सफाई को लेकर परेशान हैं तो आज का लेख जरूर पढ़ें। आज हम आपको कुछ आसान हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से और कम समय में किचन की सफाई कर सकती हैं - 

इसे भी पढ़ें: घर पर किचन गार्डन बनाने के लिए अपनाएं यह टिप्स

किचन टाइल्स 

अक्सर किचन में गर्मी और खाना पकाने की वजह से टाइल्स पर तेल और गंदगी जमा हो जाती है। यह देखने में खराब लगती है और इससे किचन में कीटाणु पैदा होने का भी डर रहता है। अगर आप किचन की टाइल्स को साफ करना चाहती हैं तो एक स्प्रे बोतल में एक कप सिरका और आधा कप बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस लिक्विड को टाइल्स पर स्प्रे करें और टूथब्रश की मदद से साफ करें।

चॉपिंग बोर्ड 

किचन में सब्जियां काटने के लिए चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल होता है। इसे साफ करने के लिए आप नमक और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैन इसके लिए चॉपिंग बोर्ड पर नमक छिड़के। इसके बाद इसके ऊपर नींबू का रस डालें और नींबू से इसे रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से चॉपिंग बोर्ड साफ हो जाएगा और बदबू भी चली जाएगी।

बर्तन 

हम किचन के बर्तनों को तो साफ करते हैं लेकिन बर्तन साफ करने वाले स्पंज की सफाई करना भूल जाते हैं। इससे स्पंज पर बैक्टीरिया और कीटाणु पनपने लगते हैं। इसके लिए बर्तन साफ करने वाले स्पंज को भी दिन में एक बार जरूर साफ करना चाहिए। इसके लिए स्पंज को एक गिलास पानी के साथ कुछ मिनटों केली माइक्रोवेव में रख दें। इससे उसमें जमा तेल और गंदगी निकल जाएगी।

सिंक 

किचन सिंक में जमा गंदगी को साफ करने के लिए आधा कप पानी में तीन चार चम्मच विनेगर मिलाएं। अब इसमें एक सूती कपड़ा डुबोकर सिंक को अच्छी तरह साफ करें।

इसे भी पढ़ें: फर्नीचर में लग गया है दीमक तो आजमाएं ये आसान उपाय, जड़ से खत्म होगी समस्या

कैबिनेट 

किचन कैबिनेट को साफ करने के लिए सिरका और लिक्विड सोप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा कप सिरका में लिक्विड सोप मिलाएं। फिर एक स्क्रबर की मदद से कैबिनेट को अच्छी तरह रगड़कर साफ करें। उसके बाद एक साफ कपड़े कोगीला करके कैबिनेट को पोंछ लें।


गैस चूल्हा 

गैस चूल्हा साफ करने के लिए आप नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच नमक और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को किसी स्पंज या कपड़े में लगाकर इससे गैस चूल्हे की सफाई करें।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़