गर्मियों में बिजली का बिल 50% तक कम करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स, होगी बचत ही बचत

By प्रिया मिश्रा | Jun 10, 2022

देशभर में हर बढ़ते दिन के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इन दिनों इतनी गर्मी पड़ रही है कि घर से एक कदम बाहर रखना भी किसी जंग से कम नहीं लगता है। ऐसे में लोग अपने घर में ही रहना चाहते हैं। घरों में दिनभर में एसी कूलर चलने से बिजली का बिल भी बहुत ज्यादा आ रहा है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपना बिजली का बिल 50 फ़ीसदी तक कम कर सकते हैं -

इसे भी पढ़ें: आप अपने फोन की बैटरी को दूसरे फोन से भी चार्ज कर सकते हैं, जानें कैसे

घर में ट्यूबलाइट के बजाय एलईडी लाइट या सीएफएल का इस्तेमाल करें। इससे बिजली की खपत कम होगी और उजाला भी अच्छा होता है। घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज लेने के लिए फाइव स्टार रेटिंग वाले अप्लायंसेज ही लें।

ज्यादातर लोग किचन में जगह की कमी होने पर फ्रिज के ऊपर ही माइक्रोवेव रख देते हैं। लेकिन इससे बिजली की खपत ज्यादा होती है। वहीं फ्रिज को डायरेक्ट सनलाइट में रखने से भी बचें। सुनिश्चित करें कि फ्रिज के आसपास एयर फ्लो के लिए पर्याप्त जगह हो। फ्रिज ने गर्म खाना ना रखें। पहले खाने को ठंडा होने दें और फिर उसे फ्रिज में रखें।

इसे भी पढ़ें: जानिए रोबोट वैक्यूम क्लीनर के बारे में, होगी घर के हर कोने की सफाई

टीवी देखने के बाद और कंप्यूटर चलाने के बाद पावर ऑफ कर दें। फोन या कैमरे को चार्ज करने के बाद चार्जर को प्लग से निकाल दें। लेकिन रहने पर बिजली का इस्तेमाल ज्यादा होता है।

आजकल भारत में भी सोलर पैनल का विकल्प उपलब्ध है। आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इसे लगवाने में भले ही पैसे खर्च होते हैं लेकिन यह वन टाइम इन्वेस्टमेंट है। इससे आपके बिजली का बिल काफी हद तक कम हो सकता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

England के Joe Root ने रचा इतिहास, Sri Lanka के खिलाफ 8000 ODI Runs बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Crude Oil आयात पर US का दबाव नहीं, अपने हित में 41 देशों तक पहुंचा भारत

Sonia Gandhi ने Instagram पर किया डेब्यू, अपनी किताब की पहली झलक की साझा

CJP Protests Impact UP elections 2027| सीजेपी प्रोटेस्ट का यूपी चुनाव पर क्या पड़ेगा असर | Teh Tak Part 5