Beauty Tips: आईलाइनर को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए फॉलो करें ये हैक्स, मिलेगा अट्रैक्टिव लुक

By अनन्या मिश्रा | Aug 23, 2023

शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी, जिसे मेकअप करना पसंद नहीं होगा। वहीं मेकअप के कई सारे प्रोडक्ट मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। इन प्रोडक्ट्स पर लॉन्ग लास्टिंग लिखा होता है। जिनमें से कुछ प्रोडक्ट तो काफी अच्छे चलते हैं, तो वहीं कुछ प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के थोड़े समय बाद ही वह स्मज होने लगते हैं। दिन खत्म होने के साथ ही स्किन का ग्लो भी खत्म होने लगता है। ऐसा ही एक प्रोडक्ट आईलाइनर है। 

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: फेस आइसिंग से सालों-साल जवां रहेगी त्वचा, हेल्दी और ग्लोइंग बनेगी स्किन

आंखों को करें प्रेप

जब भी हम आईलाइनर अप्लाई करते हैं, तो प्रयास करते हैं कि यह सही लगने के साथ ही आंखों पर लंबे समय तक टिका रहे। इसके लिए आपको अपनी आंखों को प्रेप करना चाहिए। इसके लिए आप अच्छे से प्राइमर और लूज पाउडर का इस्तेमाल करें। इसको लगाने से पहले अपनी त्वचा को अच्छे से प्रेप करें। फिर लूज पाउडर से इसको सेट करें। इसके बाद आंखों पर आईलाइनर का इस्तेमाल करें। इस तरीके से आईलाइनर लंबे समय तक आपकी आंखों पर टिका रहेगा।

अप्लाई मैट कंसीलर

अगर आप चाहती हैं कि आपकी आंखों पर भी आइलाइनर लंबे समय तक टिका रहे। तो इसके लिए आप आंखों पर मैट कंसीलर का इस्तेमाल करें। इसे अप्लाई करने से अच्छा बेस बनेगा और आईलाइनर लंबे समय तक आंखों पर टिका रहेगा। इसके लिए आपको अपनी आंखों पर कंसीलर अप्लाई करना होगा। फिर कंसीलर को ब्लेंडर की मदद से सेट कर लें। इसके बाद आईलाइनर अप्लाई करें। इस तरह से आपका लुक रेडी होने के साथ लॉन्ग लास्टिंग रहेगा।

लाइनर की करें लेयर

जब भी हम आंखों पर आईलाइनर अप्लाई करते हैं, तो कई लेयर लगाने हैं। वहीं कई बार ऐसा नहीं भी करते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि किसी को पतला आईलाइनर पसंद होता है, तो किसी को मोटा आईलाइनर पसंद होता है। पतला आईलाइनर लगाने की वजह से यह आंखों पर लंबे समय तक नहीं लगा रहता है। ऐसे में आप हमेशा लेयर करके आईलाइनर अप्लाई करें। इससे आंखों पर आईलाइनर लंबे समय तक टिकेगा।

प्रमुख खबरें

यात्रियों को बड़ा झटका! Air India ने जुलाई तक कई International Flights कीं Cancel, जानें वजह।

Pawan Khera को Supreme Court से राहत, बोले- सत्ता का दुरुपयोग करने वालों के लिए यह Warning है

Summer Car Care Tips: सड़क पर आग न बन जाए आपकी कार, Engine बचाने के ये 5 Tips जरूर जानें

Washington की वादाखिलाफी से भड़का ईरान, कहा- America से War की पूरी संभावना है