Home Decor Tips: गर्मियों में घर को सजाने के लिए फॉलो करें ये ट्रेंडिंग होम डेकॉर टिप्स

By प्रिया मिश्रा | Mar 29, 2022

मौसम बदलने पर जैसे हमारे कपड़े पहनने का ढंग बदल जाता है, वैसे ही घर का डेकॉर भी मौसम के अनुसार होना चाहिए। जहां सर्दियों में गहरे रंग और मोटे फैब्रिक वाले पर्दे, बेडशीट और कुशन अच्छे लगते हैं। वहीं, गर्मियों में हल्के कलर और सॉफ्ट फैब्रिक का चुनाव ज्यादा बेहतर होता है। गर्मियों में आप घर में थोड़े-बहुत बदलाव करके अपने घर को फ्रेश लुक दे सकते हैं। अगर आप भी गर्मियों में अपने घर को रिफ्रेशिंग और कूल लुक देना चाहते हैं तो आज का लेख जरुर पढ़ें। आज हम आपको कुछ आसान समर होम डेकॉर टिप्स देने जा रहे हैं -

गर्मियों के लिए लाइट कलर्स का इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन है। गर्मियों में दीवारों के पेंट से लेकर पर्दे, पिलो कवर और बेडशीट के लिए लाइट कलर्स का चुनाव करें। आप व्हाइट, पिंक, ब्लू आदि रंगों से अपने घर को कूल लुक दे सकते हैं। 

अगर गर्मियों में घर को कूल लुक देना चाहते हैं तो नीले या एक्वा कलर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही गर्मियों में हरे रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह आपके घर को एक फ्रेश लुक देगा।

गर्मियों में आप वेनेशियन ब्लाइंड यानी चटाईनुमा पर्दों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे सूरज की हल्की धूप और हवा घर के अंदर आएगी।

इसे भी पढ़ें: घर पर किचन गार्डन बनाने के लिए अपनाएं यह टिप्स

गर्मियों में लिविंग रूम को फ्रेश लुक देने के लिए कमरे में इनडोर प्लांट्स और ताजे फूलों सजाएं। इससे आपका लिविंग रूम खूबसूरत भी दिखेगा और फूलों की भीनी-भीनी खुशबू से आपका घर महक उठेगा।

गर्मियों में बेडशीट, पिलोकवर और पर्दों के लिए सही फैब्रिक का चुनाव करना जरूरी है। गर्मियों के लिए आप हल्के और सॉफ्ट फैब्रिक जैसे कॉटन आदि का चुनाव करें।

गर्मी में आप अपने कमरे के फर्नीचर को भी रिअरेंज कर सकते हैं। गर्मियों में लिविंग रूम में बिछे कारपेट को हटा दें। फर्श पर कोई पतला मैट्रेस बिछाकर उसके ऊपर कुशन सजाएं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया