Social Media पर शिकायतों का असर, Nitin Gadkari ने Karnataka-Kerala के NH अधिकारियों को मानसून से पहले तैयारियां खत्म करने का दिया अल्टीमेटम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2026

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कर्नाटक और केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर यह कदम उठाया गया है। एक सरकारी बयान के अनुसार, यह समीक्षा बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।

मंत्री ने परिसंपत्तियों को लंबी अवधि तक बेहतर बनाये रखने, यात्रा की गुणवत्ता में सुधार करने और प्रमुख राजमार्ग गलियारों में निर्बाध संपर्क सुविधा सुनिश्चित करने के लिए, जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता निगरानी प्रणालियों को मजबूत करने और आधुनिक निर्माण पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को मानसून के मौसम से पहले पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए।

गडकरी ने राजमार्ग नेटवर्क पर सड़क सुरक्षा, संरचनात्मक स्थायित्व और यातायात की निर्बाध आवाजाही बनाए रखने के लिए निवारक उपायों और मजबूत प्रतिक्रिया प्रणालियों के महत्व का उल्लेख किया। मंत्री ने अधिकारियों को मानसून के दौरान अग्रिम योजना बनाने का भी निर्देश दिया। इस योजना में जल निकासी का व्यापक प्रबंधन, ढलान सुरक्षा के उपाय और व्यवधानों को कम करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित-प्रतिक्रिया तंत्र की स्थापना शामिल है।

प्रमुख खबरें

Narendra Modi के निर्वाचित प्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, BJP नेताओं ने की सराहना

Ramayana Part 1 में राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल का भव्य लुक आउट! टीवी के राम अब निभाएंगे अयोध्या नरेश का किरदार

हमसे पंगा मत लो, नहीं तो...नेतन्याहू ने किसे दी खतरनाक धमकी

RBI ने Repo Rate 0.25 फीसदी बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत किया