वो हमें चुन चुन कर मार रहे हैं...पहली बार हनुमान का नाम लेकर आतंकी ने खोला भारत का राज!

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2026

खतरनाक आतंकी ने अपने साथियों को सामने बैठाकर पहली बार वो जानकारी दी है जिसने बवाल मचा दिया है। इसने बताया है कि भारत बदला लेता है तो कैसे लेता है। भारत छोड़ता नहीं है। पाकिस्तान के इस आतंकी ने अचानक भगवान राम, हनुमान और घनश्याम का नाम ले लिया। दरअसल इस्लामाबाद में लश्कर तैयबा से जुड़े आतंकी रिज़वान हनीफ ने दावा किया है कि पिछले 3-4 सालों में उसके संगठन के 30 से भी ज्यादा लोग मारे गए हैं। इस आतंकी ने बताया है कि उसके साथी पेशावर, कराची, रावलपिंडी, रावलकोट और मुजफराबाद में मारे गए हैं। उसने कहा कि मेरे इन 30 से ज्यादा साथियों को मारने वाले अज्ञात हमलावर थे। वह सभी के सभी भारत के एजेंट्स थे। यानी इस आतंकी ने इस्लामाबाद में खड़े होकर बताया है कि भारत ने 30 से ज्यादा आतंकी उड़ा दिए हैं। वैसे आपको बता दें कि भारत का इससे कुछ लेना देना नहीं है। भारत तो पहले ही मना कर चुका है कि हम अज्ञात हमलावर नहीं हैं। लेकिन फिर भी यह आतंकी पता नहीं क्यों बोल रहा है कि भारत की खुफिया एजेंसी हमारे लोगों को मार रही है। हमारे लोगों को पीओके में चैन से जीने नहीं दे रही। भारत के एजेंट्स हमें चुन चुन कर मार रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan में कुछ बड़ा होने वाला है? विदेशी मीडिया पर बैन, बाहर जाने के लिए पत्रकारों को लेना होगा NOC

 राम हनुमान का नाम लेने वाले इस आतंकी को क्या डर सता रहा है। दरअसल कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के एक आतंकी ने कश्मीर में दो हिंदुओं का धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी। ऐसी घटना के बाद भारतीय सेना चुप नहीं बैठती। भारतीय सेना कुछ ना कुछ बड़ा खेल करने वाली है। सर्च ऑपरेशन में भारतीय सेना ने दो ओवर ग्राउंड वर्कर्स यानी पाकिस्तान की मदद करने वाले दो गद्दारों को दबोच लिया है। इनमें पहला है एजाज अहमद गने जिसे बारामुल्ला से पकड़ा गया है और दूसरा है तौसीफ अहमद डार जिसे पुलवामा से दबोचा गया है। इन दोनों के पास हथियार गोला बारूद सब मिले हैं। अब इन गद्दारों से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के आतंकियों को डर है कि भारत बहुत बड़ा एक्शन लेने जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police का बड़ा Action: 28 साल तक चकमा देने वाला Proclaimed Offender राजिंदर बैरागी गिरफ्तार

Amarnath Yatra Security: रामबन से गुजरा 28वां जत्था, कड़े सुरक्षा घेरे में 4 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Iran के पास कभी नहीं होंगे Nuclear Weapons, बातचीत से गिरेंगे Oil Prices, जेडी वेंस का दावा

Jos Buttler ने T20 में रचा इतिहास, बोले - मेरा रिकॉर्ड Vaibhav Sooryavanshi ही तोड़ेंगे!