आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर ममता बनर्जी ने बताया INDIA का मतलब, बोलीं- हमारे विचार अलग-अलग हैं

By अनुराग गुप्ता | Aug 13, 2022

कोलकाता। देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बताया कि आखिर उनके लिए 'भारत' का असल मतलब क्या है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया है। ऐसे में तमाम देशवासी प्रधानमंत्री की इस आह्नान के साथ जुड़ रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की कट्टर विरोधी रहीं ममता बनर्जी ने इंडिया का असल मतलब समझाया है।

इसे भी पढ़ें: क्या बंगाल में ममता को 'खेला' से ही जवाब देगी BJP? ऑपरेशन लोटस से कैसे बचेगी TMC? 

ममता बनर्जी ने बदली अपनी डीपी

ममता बनर्जी ने कहा कि क्या हम सभी इस खूबसूरत विविध भूमि के गौरवान्वित लोग नहीं हैं ? हमारे लिए भारत का मतलब एकता है। लेकिन हमारे विचार अलग-अलग हैं। फिर, मेरे साथी भारतीयों, इस महान राष्ट्र के लिए आपका क्या विचार है ? इसके अतिरिक्त ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी भी बदल दी है। उसमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के साथ तिरंगा दिखाई दे रहा है।

प्रमुख खबरें

क्या Pakistan रोकेगा US-Iran युद्ध? Fuel संकट के बीच इस Diplomatic पहल पर टिकीं दुनिया की निगाहें

भगवा वस्त्र, हिंदू अस्मिता की बातें, मुस्लिम तुष्टीकरण के खिलाफ सीधी आवाज, बंगाल के लिए बीजेपी ने चुन लिया नया योगी

केवल हिंदू-बौद्ध-सिख ही...धर्म परिवर्तन के साथ ही खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा, SC का बड़ा फैसला

Indian Railways का नया Ticket Refund Policy, अब कैंसिलेशन पर लगेगा बड़ा झटका, जानें नए Rules