अमेरिका के साथ बैलिस्टिक मिसाइल पर बातचीत संभव: ईरान के विदेश मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2019

दुबई। ईरान के विदेश मंत्री ने पहली बार इस ओर इशारा किया है कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ बातचीत हो सकती है। अमेरिका और ईरान के बीच बेहद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, ऐसे में यह वार्ता की एक संभावित कोशिश हो सकती है। 

हालांकि मोहम्मद जावाद जरीफ ने इस वार्ता के लिए शुरुआती पेशकश काफी भारी भरकम रखी है। वह इसके लिए चाहते हैं कि अमेरिका सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को हथियार बिक्री बंद कर दे। फारस की खाड़ी में यह दोनों अमेरिका के मुख्य सहयोगी हैं। इस मांग के बावजूद जरीफ ने जो कहा है, वह संभवत: ईरान की नीति में परिवर्तन को दिखाता है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal