भारत और पाकिस्तान के NSA के संपर्क में होने की बात पर आया विदेश सचिव का बयान, जानें क्या कहा?

By अभिनय आकाश | May 08, 2025

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के आपस में संपर्क में होने की खबरों से इनकार किया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि तनाव के बीच भारत-पाक एनएसए के संपर्क में होने की कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले आज सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि भारत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक तथा उनके उच्चायुक्तों के माध्यम से पाकिस्तान के संपर्क में है, जबकि दोनों देशों की सेनाएं पाकिस्तान की सीमा के भीतर किए गए हमलों को लेकर आमने-सामने की स्थिति में हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि  सारे डिप्लोमैटिक चैनल्स खुले हैं। हालांकि वे संकट की स्थिति के लिए हैं।

इसे भी पढ़ें: आतंकियों के जनाजे में PAK सेना अफसर, तस्वीर दिखाते हुए विदेश सचिव ने पाकिस्तान की पूरी पोल पट्टी खोल दी

बता दें कि इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक कार्रवाई की है। पाकिस्तान में बनी फिल्में, पॉडकास्ट और गाने नहीं दिखाए जाएंगी। राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में भारत में संचालित सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और मध्यवर्ती संस्थाओं को सलाह दी जाती है कि वे उन वेब-सीरीज़, फ़िल्मों, गानो, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया कंटेंट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दें, चाहे वे सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल पर उपलब्ध हों या अन्यथा, जिनकी उत्पत्ति पाकिस्तान में हुई है। 

प्रमुख खबरें

Julián Álvarez ने Atlético Madrid छोड़ने का किया ऐलान, Barcelona जाने के सपने पर 500 मिलियन यूरो का ब्रेकर

FIFA World Cup 2026: Erling Haaland का गोल-शो, Norway की नॉकआउट में धमाकेदार एंट्री!

China के पड़ोसी देश पर जयशंकर का बड़ा ऐलान, सिखाएंगे अंग्रेजी

US-Iran Deal का असर, Hormuz से भारतीय जहाज़ों का रास्ता खुला, MEA ने बताया मौजूदा हाल